भारत

AAP-कांग्रेस ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में लोकसभा सीटों के शेयरिंग पर किया बड़ा ऐलान

Nilmani Pal
24 Feb 2024 6:13 AM GMT
AAP-कांग्रेस ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में लोकसभा सीटों के शेयरिंग पर किया बड़ा ऐलान
x

दिल्ली। AAP-कांग्रेस ने सयुंक्त प्रेस वार्ता में लोकसभा सीटों के शेयरिंग पर बड़ा ऐलान किया. AAP की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से ​​मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी. दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था.

उन्होंने कहा कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और सीट शेयरिंग समझौता फाइनल हुआ. मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीटें गई हैं. वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी. हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

दिल्ली में AAP को 4 सीट और कांग्रेस को 3 सीट

AAP- पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली

कांग्रेस- उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक

गुजरात में AAP को 2 सीट

AAP - भरूच और भावनगर

हरियाणा में AAP को 1 सीट

AAP - कुरुक्षेत्र

चंडीगढ़ में कांग्रेस लड़ेगी

गोवा की दोनों सीटें कांग्रेस के पास

Next Story