भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का होने वाला है बुरा हाल: राजीव रंजन

jantaserishta.com
28 Dec 2024 9:00 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का होने वाला है बुरा हाल: राजीव रंजन
x
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। इस चुनाव को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत की।
उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक बनने के साथ ही बिखर गया था। देश में तीन राज्यों के चुनाव हुए। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी की नाराजगी नजर आई। इसके बाद लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने देखा कि केरल में कांग्रेस और लेफ्ट अलग-अलग लड़ी। बंगाल में लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़े और यह सिलसिला जारी रहा।
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। लोकसभा के चुनाव में ये दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साथ में चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि कागज पर यह एक ऐसी उकेरी हुई तस्वीर है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। मैं समझता हूं कि दिल्ली के चुनाव में ‘आप’ का बुरा हाल होने वाला है और कांग्रेस साफ होने वाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे आप-कांग्रेस की असफलता के बीच काफी गहरा अंतर है।
दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2015-2020 में जेडीयू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। क्या जेडीयू 2025 का चुनाव लड़ेगी। जब इस पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है। आगे का निर्णय शीर्ष नेतृत्व लेगा। अभी इससे ज्यादा इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी अपने उम्‍मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, भाजपा की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story