
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन लोटस का मामला सुलगता जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप आपरेशन लोटस चला रही है। हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की है पर यह आपरेशन पंजाब में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके 35 के करीब विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है 10 विधायकों को फोन पर धमकियां भी मिली है।
हरपाल चीमा ने 10 विधायक जिन्हे धमकी मिली है उनके साथ पूरे सबूतों सहित पंजाब के डी.जी.पी. से मुलकात पर शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान आप के विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि उन्हें भाजपा की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से उन्हें लगातार धमकिया मिल रही है। पंजाब और हरियाणा के लोग उन्हें धमकिया दे रहे हैं और उनकी व उनके परिवार की जान खतरे में हैं। इसके साथ ही हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं और भी कई राज्यों में भाजपा द्वारा खरीदो फरोख्त की जा रही है। पैसों के जोर पर विधायकों को तोडा जा रहा है इसके साथ ही ई.डी. और सी.बी.आई. का डर दिखाया जा रहा है।
Next Story