भारत

आप ने भाजपा को कर्नाटक में दिल्ली की तरह स्कूल बनाने की दी चुनौती

jantaserishta.com
7 Nov 2022 9:06 AM GMT
आप ने भाजपा को कर्नाटक में दिल्ली की तरह स्कूल बनाने की दी चुनौती
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दी कि वह दिल्ली की तरह स्कूल बनाकर दिखाए। आप की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट कहा गया कि यह कर्नाटक के शिक्षा मंत्री के लिए एक सीधी चुनौती है। आइए और देखिए कि दिल्ली में हमने कैसे स्कूल बनाए हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक का दौरा करने जा रहे हैं और दिखाएंगे कि स्कूलों को कितनी अच्छी तरह से बनाया गया है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि अगर आप में क्षमता हो तो दिल्ली की तरह स्कूल बनाकर दिखाएं।
आप की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि हम कर्नाटक के सरकारी कन्नड़ माध्यम के स्कूलों की दयनीय स्थिति के बारे में राज्य सरकार से सवाल करते हैं।
हम सवाल उठाएंगे कि सत्तारूढ़ भाजपा राज्य के गरीब बच्चों के साथ विश्वासघात क्यों कर रही है।
आप की पोस्ट को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को टैग किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश के विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों की खराब स्थिति की मीडिया रिपोर्ट के बाद स्कूलों के निर्माण का मुद्द उठाया है।
Next Story