भारत
जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार करीब 14,000 मतों से आगे
jantaserishta.com
13 May 2023 11:24 AM IST

x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से करीब 14,000 मतों से आगे चल रही है। आप के सुशील रिंकू अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर से आगे चल रहे हैं।
सुबह 10 बजे तक पार्टी को 91,072 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 77,076 वोट मिले थे। बीजेपी 48,918 वोटों के साथ तीसरे और अकाली-बसपा गठबंधन 42,763 वोटों के साथ चौथे नंबर पर है।
राज्य के दलित बहुल दोआबा क्षेत्र में कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ जालंधर संसदीय सीट के लिए वोटों की गिनती चल रही है। यहां करीब 54 प्रतिशत वोट पड़े थे। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्रों में 16,21,800 मतदाता हैं। जालंधर उपचुनाव को पेजाब की 13 महीने पुरानी आप सरकार के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसने कांग्रेस के पूर्व विधायक रिंकू को मैदान में उतारा है। शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (शिअद-बसपा) गठबंधन ने जहां सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने अकाली दलबदलू और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल को टिकट दिया है।
कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने कहा कि मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर सहित 20 मतगणना दलों को तैनात किया गया है। जनवरी में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण में हिस्सा लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी की मौत के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





