भारत

BIG BREAKING: AAP ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम का किया ऐलान

jantaserishta.com
18 April 2024 11:13 AM IST
BIG BREAKING: AAP ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम का किया ऐलान
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं. AAP ने वार्ड 84 यानी देव नगर के पार्षद महेश खिची को दिल्ली MCD का मेयर उम्मीदवार बनाया है. वहीं, रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया है कि नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव AAP कांग्रेस से साथ मिलकर लड़ेगी.
दरअसल, दिल्ली में 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं. आज मेयर और डिप्टी मेयर के नामांकन का आखिरी दिन है. AAP उम्मीदवार आज ही 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पिछले साल मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में शैली ओबेरॉय मेयर बनीं थीं. वहीं, आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर का चुनाव जीते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story