भारत

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की 8वीं चार्जशीट में आप और सीएम केजरीवाल का नाम

jantaserishta.com
17 May 2024 5:51 PM IST
Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की 8वीं चार्जशीट में आप और सीएम केजरीवाल का नाम
x
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को अपनी आठवीं चार्जशीट दायर की। ईडी ने इसमें आम आदमी पार्टी (आप) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया है।
गुरुवार को ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अभियोजन शिकायत पाइपलाइन में है और जल्द ही विशेष अदालत के समक्ष दायर की जाएगी।
एएसजी राजू ने यह दलील तब दी जब केजरीवाल की अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर बहस हो रही थी। इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वह जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी।
दिल्ली शराब घोटाले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कई आप नेता, बीआरएस नेता के. कविता और अन्य शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story