भारत

'आप' ने भाजपा पर सांसद और विधायक को 'खरीदने' का लगाया आरोप, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 March 2024 1:09 PM IST
आप ने भाजपा पर सांसद और विधायक को खरीदने का लगाया आरोप, देखें वीडियो
x
दिल्ली: शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की साजिश बताया है। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, “30 अक्टूबर 2023 को जब अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया था, तभी से वो कह रहे हैं कि इनका मकसद जांच नहीं है। इनका मकसद है कि जैसे ही केजरीवाल जेल जाए, तो दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार गिराई जाए।”
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “बीजेपी इस बात को अच्छे से जानती है कि वो पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को नहीं हरा सकती है।” वहीं, केजरीवाल ने गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। अब इस मामले में 3 अप्रैल को सुनवाई होगी।
उधर, आप का कहना है कि बीजेपी ने साजिशन अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे भेजा है। इससे पहले शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल जेल में हैं।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके जवाब में बीजेपी ने भी प्रदर्शन किया। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर दोनों ही पार्टी के नेता आमने सामने हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story