भारत

आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 Oct 2022 2:14 PM IST
आम आदमी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को शुरू करने से जुड़ी फाइल को मंजूरी नहीं देने को लेकर शनिवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेता तख्तियां लेकर राज निवास मार्ग पर जमा हुए और सक्सेना के खिलाफ नारेबाजी की।
सक्सेना के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और पानी की बौछार करने वाले वाहनों को तैयार रखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान शुक्रवार से शुरू किया जाना था।
इससे पहले, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि सरकार अभियान को टाल रही है, क्योंकि उसे उपराज्यपाल से मंजूरी मिलनी बाकी है।
राय ने कहा था, ''पिछले वर्षों के दौरान 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान सफल रहा है। इस साल के लिए महीने भर चलने वाला अभियान शुक्रवार को शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक कोई मंजूरी नहीं मिली है। उपराज्यपाल को संबंधित फाइल 21 अक्टूबर को भेजी गई थी।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story