भारत

आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार खुलकर जनता के सामने आएंगे : विजेंद्र गुप्ता

jantaserishta.com
9 Feb 2025 4:35 PM IST
आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार खुलकर जनता के सामने आएंगे : विजेंद्र गुप्ता
x
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर रविवार को जोरदार निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी ने बीते 5 वर्षों में सीएजी की 14 रिपोर्ट छिपाई। अब इन रिपोर्ट को विधानसभा में रखा जाएगा। क्योंकि दिल्ली में अब भाजपा की सरकार है।
विजेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो शेयर किया, साथ ही पोस्ट लिखा, "आम आदमी पार्टी ने पिछले 5 वर्षों में सीएजी की 14 रिपोर्ट्स दबाई, क्योंकि उनमें आम आदमी पार्टी की सरकार और केजरीवाल के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा छिपा था। 2017 के बाद से एक भी सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश नहीं हुई। अब तो सत्ता परिवर्तन हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएजी की सभी रिपोर्ट विधानसभा के पहले ही सत्र में सदन के पटल पर रखी जाएंगी।"
पोस्ट में आगे लिखा, "इससे 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार के सबूत जनता के सामने आएंगे, जो अब तक छिपाए जा रहे थे। हमने हर स्तर पर संघर्ष किया, राष्ट्रपति जी तक गए, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सदन में आवाज उठाई लेकिन हर बार सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। अब आप का भ्रष्टाचार सबके सामने आएगा। दिल्ली की जनता से मेरा आग्रह है कि जब सीएजी रिपोर्ट सदन में रखी जाए, तो ध्यान से पढ़िएगा, सुनिएगा और देखिएगा कि कैसे इन लोगों ने 10 साल तक छल किया। इन्हें माफ मत कीजिएगा, ये भ्रष्टाचारी भागते नजर आएंगे।"
विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। विजेंद्र ने कहा कि मतदाताओं ने 38,000 वोटों से भव्य विजय दिलाकर एक बार फिर विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीट मिली हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story