भारत

कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

Nil dhankar
5 Jun 2022 7:49 AM IST
कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन
x

दिल्ली। कश्मीर में टारगेट कीलिंग और पलायन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी कर रही है. इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कश्मीर से हिंदुओं का पलायन रोकने की केंद्र सरकार से मांग की है.

बता दें कि घाटी में लगातार हो रही हत्याओंं के बाद कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़कर जाने लगे हैं। PM पैकेज से मिले अनंतनाग के मट्टन स्थित पंडित कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है। अनंतनाग और कुलगाम के कई इलाकों में कश्मीरी पंडितों ने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, जिससे वे घाटी छोड़ सुरक्षित जगहों पर जा सकें। कश्मीर में राहुल भट्ट की हत्या के बाद से ही पंडितों का प्रदर्शन जारी है। अनंतनाग में रहने वाले कश्मीरी पंडित अविनाश ने बताया कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते हैं, तब तक हमें यहां से हटाने की व्यवस्था की जाय।

Next Story