भारत

सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन

jantaserishta.com
27 Feb 2023 9:23 AM IST
सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के विरोध में पार्टी ने सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्तार्ओं में भारी आक्रोश है। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में सिसोदिया के घर के बाहर इकट्ठे हो गए थे।
आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य तौर पर सुरक्षा एजेंसियों के मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story