भारत
आम आदमी पार्टी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेती है: दुष्यंत गौतम
jantaserishta.com
1 Jan 2025 2:21 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल द्वारा आरएसएस प्रमुख को लिखी गई चिट्ठी को 'ध्यान भटकाने का हथकंडा' करार दिया। दावे के साथ कहा कि दिल्ली की जनता अब उन्हें समझ चुकी है।
भाजपा नेता ने कहा, " जो लोग पिछले दस-बारह सालों से काम नहीं कर रहे हैं, अब जब समय की मांग है तो वे अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने के लिए अपने काम से ध्यान भटकाने के हथकंडे अपना रहे हैं। वे यहां-वहां की बातें करके लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, और इसी के चलते वे नए-नए वादे करने लगे हैं।"
गौतम ने केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, "हालांकि, दिल्ली की जनता अब समझ चुकी है कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ दिल्ली को लूटने के लिए आए हैं। इनका उद्देश्य सिर्फ दिल्ली को बर्बाद करना है।"
उन्होंने आप पर आरोप लगाया कि वो बोलती ज्यादा है लेकिन जमीन पर कुछ होता हुआ नहीं दिखता। बोले, जो भी वे कहते हैं, वह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी होती है और जमीन पर कुछ भी नहीं दिखाई देता। जैसे वे दावा करते हैं कि उन्होंने स्कूल बनाए, लेकिन असलियत में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी तरह, जब वे यह कहते हैं कि पानी की समस्या का हल करेंगे, तो उस वादे की भी कोई सच्चाई नहीं निकलती। आज भी पानी का टैंकर माफिया चलता है। इसके अलावा, सड़कों का निर्माण भी नहीं हुआ है, और जो विकास के वादे किए गए थे, वे अधूरे रह गए हैं।
इसके साथ ही दुष्यंत गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से यह घोषणा की थी कि आने वाले समय में वे हर किसी के छत को कच्चा नहीं रहने देंगे, और इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। उनके प्रयासों से अब तक 4 करोड़ लोगों को घर दिए गए हैं और अगले पांच सालों में तीन करोड़ और घर दिए जाएंगे। इसका एक बेहतरीन उदाहरण दिल्ली से मिल रहा है, जहां अब झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। यह योजना ऐसे लोगों को एक नई उम्मीद दे रही है जो नरक जैसे जीवन जी रहे थे। इसमें नल, जल, रसोई, गैस, और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह एक बहुत बड़ा कदम है, जो प्रधानमंत्री ने उठाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





