भारत
दिल्ली सरकार के आरोग्य मंदिर पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल
jantaserishta.com
17 Jun 2025 2:51 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा की दिल्ली सरकार के आरोग्य मंदिर पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए है। आप का कहना है कि पुरानी डिस्पेंसरी को ही दिल्ली सरकार ने बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया।
आम आदमी पार्टी का कहना है यह वही पुरानी डिस्पेंसरी है जिसे केजरीवाल सरकार के समय में जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार द्वारा बनाये गए मोहल्ला क्लिनिक और डिस्पेंसरी पर नया पेंट करके उन्हें नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है भाजपा सरकार ने 31 आरोग्य मंदिर बनाये हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भाजपा सरकार रोज नए झूठ बोलने में कीर्तिमान बना रही है। 8 वर्ष पहले केजरीवाल सरकार द्वारा बनाई गई चिराग दिल्ली में स्थित वातानुकूलित डिस्पेंसरी पर आज भी 2017 में हुए उद्घाटन का पत्थर लगा हुआ है। पत्थर पर मेरा और सत्येंद्र जैन का नाम आज भी अंकित है । उन्होंने कहा है कि अब कहा जा रहा है की भाजपा सरकार ने ये नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया है।
सौरव भारद्वाज ने यह भी सवाल उठाए हैं कि दिल्ली सरकार ने यह दावा किया था कि जब आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे तो केंद्र सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का फंड मिलेगा और उसे नई तकनीक और सुविधाओं के साथ लैस किया जाएगा। लेकिन चिराग दिल्ली के डिस्पेंसरी को ही दोबारा पेंट कर इस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंकित करवा दिया गया। इस डिस्पेंसरी पर अभी भी उस समय के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज का नाम अंकित है।
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर भी इसका वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आप ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





