भारत

आम आदमी पार्टी ने 7 अप्रैल को देशभर की जनता से सामूहिक उपवास का किया आव्हान

jantaserishta.com
3 April 2024 11:14 AM IST
आम आदमी पार्टी ने 7 अप्रैल को देशभर की जनता से सामूहिक उपवास का किया आव्हान
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने देशभर की जनता का आव्हान करते हुए 7 अप्रैल को सामूहिक उपवास रखने के लिए कहा है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने कहा है कि पूरे देश में जो जहां है, वो वहीं से सामूहिक उपवास रखकर प्रार्थना कर सकता है और इस मुहिम में शामिल हो सकता है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर गोपाल राय ने कहा कि जिस तरीके से गलत आरोप लगाकर संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया, ठीक उसी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को भी जेल में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि फर्जी शराब घोटाले के जरिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र का खुलासा मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार है।
उन्होंने कहा कि संजय सिंह को 6 महीने तक जेल में रखा गया लेकिन सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। आज गांव की गली-गली से लेकर पूरे देश दुनिया में इसी बात की चर्चा है कि जिस मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा लोगों की भलाई के लिए काम किया, उसे उठाकर जेल में डाल दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story