भारत

आम आदमी पार्टी ने की विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की घोषणा

Nil dhankar
16 July 2023 5:20 PM IST
आम आदमी पार्टी ने की विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की घोषणा
x

दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की घोषणा कर दी है. इस बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे. ये फैसला दिल्ली में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद लिया गया है. रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी साझा की.

राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी. आम आदमी पार्टी के बड़े नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे. पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में ये फैसला लिया गया है. बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह कल सोमवार शाम को बंगलुरु जाएंगे.

Next Story