भारत

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 25 जुलाई 2024

Nilmani Pal
25 July 2024 12:33 AM GMT
Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 25 जुलाई 2024
x

मेष राशि : मानसिक दबाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार सही रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है या असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान सही है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यों में विघ्न-बाधा के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ पर ध्यान दें। किसी भी छोटी बात को बड़ी न बनाएं वरना ये ज्यादा बड़ी हो जाएगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। प्रेमी-प्रेमिका बचकर मिलें। बाकी स्थिति सामान्य से मध्यम रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : विरोधी परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि : महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। मानसिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर की समस्याएं बढ़ सकती हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : पराक्रम तो बढ़ा रहेगा लेकिन परिणाम थोड़ा कम आएगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शक्ति या एनर्जी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घबराहट, मानसिक बेचैनी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।

Next Story