भारत

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 23 जुलाई 2024

Nilmani Pal
23 July 2024 12:41 AM GMT
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 23 जुलाई 2024
x

मेष राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुके हुए कार्य में तेजी आ जाएगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : थोड़ा बचकर पार करें। स्थिति अच्छी नहीं है। कोई रिस्क न लें। अकुंश लगाकर रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : मिला जुला रहेगा। शाम से पहले तक, दोपहर और सुबह तक आनंददायक जीवन गुजरेगा। इसके बाद थोड़ा उठा-पटक हो सकती है। ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : कार्यों की स्थिति अच्छी है। नौकरी चाकरी की स्थिति है। जीवनसाथी की स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा आपका बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : परेशानी भरा रहेगा चाहे वह मानसिक स्वास्थ्य हो या फिर शारीरिक स्वास्थ्य हो। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : आपकी स्थिति थोड़ी कोलाहल वाली है। कलह वाली है चाहे वह आतंरिक कलह हो या फिर बाहरी कलह हो। थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान का थोड़ा ध्यान रखिए। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु को पास रखना व शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार बहुत अच्छा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : शाम से स्थिति अनुकूल होने लगेगी। एक ऊर्जा आपके अंदर आएगी। प्रेम का साथ होगा,संतान का साथ होगा। व्यापार में वृद्धि होने लगेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों से थोड़ी दूरी संभव है। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बाकी महत्वपूर्ण कार्यों को शाम तक रोक कर रखें। स्वास्थ्य नरम-गरम, कुल मिलाकर उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।शिवजी को प्रणाम करते रहें और उनका जलाभिषेक करते रहें, शुभ होगा।

Next Story