भारत

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 2 अगस्त 2024

Nilmani Pal
2 Aug 2024 12:33 AM GMT
Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 2 अगस्त 2024
x

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- जुबान अनियंत्रित न करें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकि स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। मन चिंतित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। । स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार ठीक ठाक। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साधन की स्थिति बहुत अच्छी है। एक आनंददायक जीवन दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- परेशानी रहेगी चाहे स्वास्थ्य का मामला हो या साथ का मामला हो। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार सही रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार ठीक ठाक। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

Next Story