भारत

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 12 सितंबर 2024

Nilmani Pal
12 Sep 2024 12:42 AM GMT
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 12 सितंबर 2024
x

मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन परेशानी भरा समय है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन दिख रहा है। कुटुंबों में वृद्धि। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन निवेश करने से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। एक अच्छी स्थिति दिख रही है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Next Story