भारत

घर बैठे बनेंगे 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड

jantaserishta.com
1 Nov 2022 3:12 PM IST
घर बैठे बनेंगे 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड
x

DEMO PIC 

पालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए उनके पालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि इन बच्चों के आधार कार्ड अब घर पर ही बनाए जाएंगे।
राज्य में नागरिकों को आवश्यक सेवायें घर पर ही उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गयी थी। इस योजना में एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत अब पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान द्वारा घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार आवेदन किया जा सकता है। आवेदक द्वारा दी गयी नियत तिथि एवं समय अनुसार मितान घर आकर बच्चों का आधार पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक द्वारा दिए गए पते पर आ जाएगा।
बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए जरुरी होगा माता, पिता मे से किसी एक का आधार नंबर एवं बायोमेट्रिक। पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है जिसे बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र,मृत्यु प्रमाण-पत्र,विवाह प्रमाण-पत्र,जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story