भारत

बारात में शामिल युवक की गोली मारकर हत्या, तालाब के पास गया था, तभी...

jantaserishta.com
2 May 2025 3:00 PM IST
बारात में शामिल युवक की गोली मारकर हत्या, तालाब के पास गया था, तभी...
x
पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 32 वर्षीय उपेंद्र उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई अमृत उरांव पर लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया गया कि लातेहार थाना क्षेत्र के जोभिया गांव से एक बारात चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव में शिव मंगल उरांव के घर गई थी। उपेंद्र भी बारात में शामिल था। वह शुक्रवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ शौच के लिए गांव में तालाब के पास गया था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अमृत मौके पर पहुंचा और उसने उपेंद्र की कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
उपेंद्र के दोस्त ने उसके चचेरे भाई को रिवॉल्वर लहराकर भागते देखा। वारदात की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वैवाहिक समारोह में मातम पसर गया। सूचना पाकर डीएसपी अरविंद कुमार और थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है। संभवतः किसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की गई है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली गई है।
घटना के बाद उपेंद्र के पिता पड़या उरांव और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ लोगों का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद है। दूसरी तरफ, डीएसपी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story