भारत

बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी

Shantanu Roy
21 Feb 2023 2:44 PM GMT
बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी
x
बड़ी खबर
वाल्मीकि नगर। सोमवार की देर रात वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य पथ पर कोतराहा पावर हाउस स्थित कोतराहा मोड के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक दुर्घटना में चालक नीरज शर्मा पिता चंद किशोर शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों व राहगीरों द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जाहा उपचार के उपरांत बेहतर से बेहतर इलाज के लिए घायल युवक नीरज शर्मा को बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज शर्मा वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी गांव निवासी बताया जाता है।वह भेडिहारी से अपना घर वापस आ रहा था। वापस लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो कर जंगल में घुस गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
Next Story