भारत

प्राइवेट कंपनी में काम करते युवक युवती आए करीब, बनाए शारीरिक संबंध, अब 1 हुआ गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
29 Dec 2020 5:38 PM IST
प्राइवेट कंपनी में काम करते युवक युवती आए करीब, बनाए शारीरिक संबंध, अब 1 हुआ गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
x

DEMO PIC 

युवती 5 महीने से युवक के साथ रिलेशनशिप में थी.

अलवर जिले के भिवाड़ी से एक रेप का मामला सामने आया है. जहां पर 19 साल की लड़की ने अपनी कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 से 5 महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दोस्ती की. दोनों साथ में रहने लगे फिर वो दो माह की गर्भवती हो गई. जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वो बहानेबाजी करने लगा और बच्चे को गिराने का दबाव बनाने लगा.
एसएचओ महिला थाना राजेश यादव ने बताया कि 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लड़की और आरोपी युवक दोनों एक ही दफ्तर में काम करते हैं. युवती 5 महीने से युवक के साथ रिलेशनशिप में थी. लेकिन युवक उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और वो गर्भवती हो गई. फिर आरोपी युवक ने युवती से शादी के लिए मना कर दिया.
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है और वो 2 माह की गर्भवती निकली है. आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story