भारत

खेत में युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही आरोपी प्रेमी की तलाश

jantaserishta.com
5 Nov 2025 11:16 AM IST
खेत में युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस कर रही आरोपी प्रेमी की तलाश
x
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सुल्तानपुर गांव के बाहर धान के खेत में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सीओ विवेक कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। युवती की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने नरहन पुर निवासी अमित सरोज पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि युवती और अमित के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अमित ने युवती की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर फरार हो गया।
सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि युवती के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में और साक्ष्य मिल सकते हैं।
वहीं, इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि खुलेआम गांव में युवती की हत्या होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story