भारत
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घूमने गई थी मंगेतर के साथ
jantaserishta.com
13 April 2025 4:19 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रिकॉर्ड किया वीडियो.
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. यहां झाल पुल इलाके के पास पिकनिक मनाने आई एक युवती के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि मंगनी के तीन दिन बाद युवती अपने मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई थी.
इसी दौरान यहां सात-आठ युवक पहुंच गए और दोनों पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे. इसके बाद आरोपियों ने मंगेतर को बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और नकदी लूट ली. वहीं युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया. डरी-सहमी पीड़िता दो दिन तक चुप रही, लेकिन जब तबीयत बिगड़ी, तो परिजनों को पूरी बात बताई. परिजन युवती को लेकर घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी.
पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और पांच को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को ऐसे अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें मंगेतर के सामने युवती के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई गई थी.
कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि झाल पुल इलाके के एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती यहां पर अपने मंगेतकर के साथ घूमने आई थी. मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





