भारत

प्रेमी को वीडियो कॉल कर युवती ने दी जान, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

jantaserishta.com
17 April 2026 3:00 PM IST
प्रेमी को वीडियो कॉल कर युवती ने दी जान, परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
चतरा: झारखंड के चतरा जिले अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने होने वाले मंगेतर को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई आगामी 29 अप्रैल को गिरिडीह जिले के राजधनवार (कैरिहारी) निवासी सोनू कुमार के साथ होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे दोनों परिवारों ने रजामंदी देते हुए विवाह का निर्णय लिया था। गुरुवार की रात नेहा ने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसने सोनू को वीडियो कॉल किया था, जिसने मोबाइल स्क्रीन पर नेहा को फंदे से झूलते हुए लाइव देखा। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय और अन्य परिजनों ने सोनू कुमार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
परिजनों का दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य और सुसाइड के समय के डिजिटल प्रमाण मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story