भारत

ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जान दी, मां ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

jantaserishta.com
30 April 2026 4:19 PM IST
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जान दी, मां ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
x
चरित्र पर शक किया करते थे.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के इंद्रापुर तालुका में एक विवाहित युवती ने अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मृतका की पहचान शिवानी विकास शिंदे के रूप में हुई है। मृतका की मां ने इस मामले के संदर्भ में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, ससुराल वाले लगातार शिवानी को अलग-अलग तरह से परेशान किया करते थे। उसे परेशान करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। शिवानी कई बार अपने ससुराल वालों से अपने साथ ऐसा सलूक नहीं करने के लिए अनुरोध करती थी। हालांकि, हर बार उसके अनुरोध को खारिज करके उसे परेशान किया जाता था।
इतना ही नहीं शिकायत में आगे कहा गया है कि पति विकास शिंदे, देवर प्रकाश शिंदे व सास सुरेखा शिंदे शिवानी के चरित्र पर शक किया करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इन सभी चीजों से शिवानी तंग आ चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ससुरालवाले शिवानी पर अपने मायके से दो लाख रुपये लाने का भी दबाव बनाया करते थे। अपने ससुरालवालों की इन हरकतों से अंत में शिवानी तंग आ गई और मौत को गले लगाने पर मजबूर हो गई।
अब शिवानी की मां की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिवानी जिस किसी ने भी इस कदम को उठाने के लिए मजबूर किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की दिशा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उधर, शिवानी की मां ने भी पुलिस से इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story