भारत

शादी से 8 दिन पहले युवती ने की खुदकुशी...जंगल में पेड़ से मिला युवक का शव

jantaserishta.com
21 April 2026 2:48 PM IST
शादी से 8 दिन पहले युवती ने की खुदकुशी...जंगल में पेड़ से मिला युवक का शव
x
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.
गुमला/चतरा: झारखंड के गुमला और चतरा जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक के शव पेड़ों से फंदे पर लटके मिले। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका सियारटोली में 30 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर के आंगन में कटहल के पेड़ से लटका मिला। पूनम की शादी आगामी 29 अप्रैल को तय थी और 26 अप्रैल से शादी की रस्में शुरू होनी थीं।
परिजनों के अनुसार, पूनम सोमवार को ही अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौटी थी और काफी खुश थी। मृतका की भाभी और सेरका पंचायत की मुखिया जय मंत्री कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में प्रेम प्रसंग और मानसिक दबाव की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पूनम की किसी युवक से फोन पर बात होती थी और सोमवार रात भी लंबी बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस फोन कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। इधर, चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में उमेश भारती नामक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मंगलवार सुबह जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान लावालौंग निवासी प्रकाश भारती के पुत्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story