भारत

कॉलेज के युवा शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुई थी शादी

jantaserishta.com
21 Aug 2025 5:37 PM IST
कॉलेज के युवा शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुई थी शादी
x
सनसनी फैल गई.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को आत्महत्या की दो घटनाएं सामने आने से सनसनी फैल गई। परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के रहने वाले चाईबासा कॉलेज के युवा व्याख्याता रोहन श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्टेशन रोड में एक लेथ मशीन ऑपरेटर नारायण कुमार मंडल ने भी खुदकुशी कर ली।
दोनों घटनाएं बुधवार देर रात की हैं, जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। चाईबासा कॉलेज के युवा व्याख्याता रोहन श्रीवास्तव की शादी आठ माह पहले हुई थी। बुधवार की रात उन्होंने पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चले गए। जब पत्नी चाय लेकर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार दस्तक के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो अंततः दरवाजा तोड़ा गया। रोहन पंखे से लटकते मिले। कमरे में ड्रेसिंग टेबल के आईने पर 'सॉरी मोटो' लिखा था, जबकि उनके तलवे पर 'मनी' शब्द अंकित था।
पुलिस का मानना है कि यह निजी संदेश हो सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में शादी करने वाले रोहन आमतौर पर खुशमिजाज स्वभाव के थे। अचानक इस कदम से परिवार और परिचित हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है। यहां 35 वर्षीय नारायण कुमार मंडल रोज की तरह काम से लौटने के बाद खाना खाकर कमरे में सोने गए। देर रात पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वे गमछे से फांसी पर लटके पाए गए। आनन-फानन में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। नारायण अपनी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे। लोगों के अनुसार, नारायण नशे के आदी थे और तनाव में रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story