भारत
धूल उड़ाती कार के कारण युवक की जिंदगी खतरे में पड़ी, चली गोली
jantaserishta.com
2 April 2025 1:37 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद के हिंसक हो जाने के बाद 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस हमलावरों को तलाश रही है.
अमेठी पुलिस के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना मंगलवार शाम को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरूर गांव में हुई. पुलिस के अनुसार, इरफान (27) एक दुकान के पास खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार आकर रुकी और धूल उड़ाती हुई पार्किंग में चली गई.
इरफान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कार में बैठे लोगों से उसका विवाद हो गया. इस दौरान आरोपी ने इरफान पर गोली चला दी, जो उसके जबड़े पर लगी. जिसके बाद इरफान को जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरेंद्र कुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल, मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है.
स्थानीय लोगों की माने तो शादाब नाम का युवक अपने रिश्तेदार की कार को तेज रफ्तार से चला रहा था. इस दौरान कार से उड़ी धूल इरफान पर पड़ गई. इरफान ने जब शादाब को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से मना किया, तो वह नाराज हो गया. उसने अपने 4-5 दोस्तों के साथ पहले तो इरफान की पिटाई की फिर अवैध असलहे से इरफान को गोली मार दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





