भारत

नहर में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

jantaserishta.com
21 Jun 2024 2:20 PM IST
नहर में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
x
दर्दनाक घटना सामने आई है।
अमरोहा: उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रामगंगा पोषक नहर में नहाने गए साहिल नाम का एक युवक पानी में डूब गया। गोताखोरों ने साहिल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
गोताखोरों के मुताबिक, नहर का पानी काफी गहरा था, जिसके वजह से युवक संतुलन नहीं बना सका और वो तेजी से पानी के अंदर डूबने लगा। साहिल को डूबता देखकर गोताखोर उसकी ओर मदद के लिए भागे। उन्होंने साहिल को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका।
गोताखोरों ने नहर में युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश में जुटी हुई है। उधर, इस घटना की सूचना पीड़ित के परिजन को भी दे दी गई है। साहिल के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले साहिल को नहर से सुरक्षित खोज कर निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story