भारत

मौसेरी बहन से शादी की जिद पर अड़े युवक की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 May 2026 5:38 PM IST
मौसेरी बहन से शादी की जिद पर अड़े युवक की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने बताया कि पवन सिंह की हत्या मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग के कारण उपजे विवाद में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और पवन के मौसा रवि सिंह (50) को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी राजेश यादव ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। बताया गया कि पवन सिंह का शादीशुदा मौसेरी बहन सोनी देवी के साथ पिछले डेढ़-दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी देवी एक बच्चे की मां है और पवन उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था।
15 मई की रात पवन सिंह अपनी मौसेरी बहन से मिलने और उसे शादी के लिए मनाने के लिए उसके मायके दुलसुलमा गांव गया था। इसी बीच आधी रात को बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखकर पिता रवि सिंह ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में आकर रवि सिंह ने पीछे से पवन सिंह के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। रवि सिंह पवन के शव को पास के हड़ही पहाड़ पर ले गया और वहां एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका दिया। घटना के बाद पवन सिंह के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर असली कहानी सामने आई, जिसके बाद आरोपी मौसा रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है और आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story