भारत

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा

jantaserishta.com
17 May 2026 5:15 PM IST
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा
x
फैली सनसनी.
गोपालगंज: बिहार के मोतिहारी जिले के एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाकर उससे मिलने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस युवक की हत्या को लेकर अब जांच में जुटी है। दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव का है। युवक की की पहचान मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी बादल सिंह (23) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि शनिवार देर रात बादल अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने मझौलिया गांव स्थित उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी बंधक बनाकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, बादल का जिस महिला से प्रेम संबंध था, उसी के बुलावे पर वह उसके घर पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी प्रेमिका शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पति से संबंध ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल वह मायके में रह रही थी। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। एसडीपीओ राजेश कुमार ने रविवार को कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story