भारत

चाकू मारकर युवक की हत्या, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
11 May 2023 3:14 PM IST
चाकू मारकर युवक की हत्या, सामने आई ये बात
x

DEMO PIC 

फैली सनसनी.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार-गुरुवार की रात एक 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कुसुमपुर पहाड़ी निवासी सुमित के रूप में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे वसंत विहार थाने के कुसुमपुर पहाड़ी गली नंबर-1 में एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिल। मौके पर पता चला कि घायल सुमित को उसके परिजन पहले ही अस्पताल ले जा चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, इसके बाद रात करीब दो बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर से घायल को भर्ती करने के बारे में एक और फोन आया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, शव के निरीक्षण से पता चला कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। क्राइम टीम और एफएसएल टीम द्वारा अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया था। प्रथम दृष्टया, मकसद आपसी दुश्मनी लग रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story