भारत

भैंस बांधने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
5 April 2026 6:08 PM IST
भैंस बांधने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच में जुटी पुलिस.
पटना: बिहार के पटना जिले में धनरुआ थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, यह पूरा मामला पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव का है, जहां दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, निजामत गांव के रहने वाले बिजेंद्र प्रसाद (70) और गांव के ही सोनू कुमार के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इसी बीच, बिजेंद्र प्रसाद रविवार को सोनू कुमार के दरवाजे पर गए और वहां बांधे गए एक भैंस को ले आकर अपने घर के दरवाजे पर लाकर बांध दिया। बताया जाता है कि पीछे से सोनू कुमार भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि सोनू अभी कुछ कह पाते तब तक बिजेंद्र प्रसाद ने गोली चला दी, जो सोनू को जा लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे और आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मसौढ़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दो कन्हैया सिंह ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story