भारत
पत्नी के सामने ही युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो गिरफ्तार, चार फरार
jantaserishta.com
15 Sept 2025 4:46 PM IST

x
छापेमारी जारी.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक 29 वर्षीय युवक की पत्नी के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात एमजीएम थाना क्षेत्र के बारीडीह सिरका टोला में हुई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगदीश हेंब्रम के रूप में हुई है। रविवार की सुबह करीब सात बजे वह अपनी पत्नी सारंती हेंब्रम के साथ जंगल से लकड़ी लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उनका सामना हुआ। आरोपियों ने उन्हें लकड़ी लेने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पहले सारंती हेंब्रम को पानी में धक्का देकर गिरा दिया और इसके बाद जगदीश पर कुल्हाड़ी और तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना सारंती ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सारंती के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें कोंदा हेंब्रम, अंजली हेंब्रम, बुधु हेंब्रम, बादल हेंब्रम, सरकार हेंब्रम और सनातन हेंब्रम शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोंदा हेंब्रम और सरकार हेंब्रम को गांव से गिरफ्तार कर लिया। बाकी चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
एमजीएम थाना क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला आपसी रंजिश और जंगल से लकड़ी लेने को लेकर पुराना विवाद प्रतीत होता है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या पर कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।
Tagsजमशेदपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्याहत्याजमशेदपुरA youth was murdered with a sharp weapon in JamshedpurmurderJamshedpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





