भारत
युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
26 Oct 2025 8:07 PM IST

x
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
यह मामला कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव का है, जहां शनिवार शाम को कोपेया धान नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को इस वारदात का खुलासा करते हुए उसके दो चचेरे भाइयों, मंगरा धान और चामा धान, को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कोपेया धान का आरोपियों में से एक की पत्नी से संबंध था। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
बताया गया कि कोपेया धान अपने खेत में धान काटने में जुटा था। तभी आरोपी मंगरा और चामा धान धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में कोपेया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।
मामले की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े और एक चप्पल बरामद किए हैं। इसके अलावा जरूरी फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। एसपी ने कहा कि हत्या के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





