भारत

चश्मे की दुकान चलाता था...धारदार हथियार से युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

jantaserishta.com
24 Dec 2025 11:02 AM IST
चश्मे की दुकान चलाता था...धारदार हथियार से युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर
x
इस वारदात से हड़कंप मच गया.
अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अंतर्गत पिंडारा ठाकुर गांव में इस वारदात से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम रत्नेश मिश्रा (23) घर से शौच क्रिया के लिए निकला था। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के ही छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रत्नेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए।
रत्नेश मिश्रा कमला नगर में चश्मे की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रत्नेश को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रत्नेश ने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि रत्नेश का कुछ दिनों पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं होती।
वारदात के बारे में पता चलने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिंडारा ठाकुर निवासी 23 वर्षीय रत्नेश मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story