भारत

युवक का मर्डर हो गया, कारण डीजे पर डांस को लेकर विवाद बताया जा रहा

jantaserishta.com
22 Nov 2025 2:09 PM IST
युवक का मर्डर हो गया, कारण डीजे पर डांस को लेकर विवाद बताया जा रहा
x
फैली सनसनी.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में मामूली विवाद में 16 साल के छात्र सूरज की हत्या कर दी गई जिससे इलाके में तनाव फैल गया. हत्या की ये वारदात ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में हुई. इसके पीछे की वजह पुराना डीजे पर डांस को लेकर विवाद बताया जा रहा है.
घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाइवे जाम करने लगे, लेकिन पुलिस और स्थानीय नेताओं ने उन्हें समझाकर स्थिति नियंत्रित की. रिंकू कश्यप ने बताया कि उनका बेटा सूरज मुस्लिम इंटर कॉलेज में पढ़ता था.
उन्होंने कहा, 20 नवंबर को सूरज अपनी मौसी बबली के घर फरीदनगर गया था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए. खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सूरज गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती है. जब परिवार वहां पहुंचा तो वह बेहोश था और हालत नाजुक थी. पहले उसे काशीपुर रेफर किया गया, फिर मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है.
परिवार का दावा है कि लगभग एक साल पहले एक शादी समारोह में सूरज और गांव के कुछ युवकों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था. उस समय गांव के प्रधान ने मामले का निपटारा करा दिया था, लेकिन विरोधी पक्ष की रंजिश खत्म नहीं हुई. परिजनों को पूरा विश्वास है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते सूरज की हत्या की गई.
शुक्रवार शाम जब शव गांव पहुंचा तो परिजन और स्थानीय लोग भड़क उठे. उन्होंने मुरादाबाद हाइवे को जाम करने की कोशिश की. सूचना पर थाना प्रभारी मनोज परमार पहुंच गए और भीड़ को शांत कराया. वहीं भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story