भारत
शादीशुदा प्रेमिका से मिल रहा था युवक, पति ने देखा तो मार दी गोली
jantaserishta.com
29 Sept 2023 4:11 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
अफेयर में हो गया मर्डर!
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक को विवाहित प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पूरा मामला बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है, जहां कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर शव को पास के ही बगीचे में छिपा दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कटिहार जिले के बरारी का रहने वाला रमेश पासवान का मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव निवासी टुनटुन कुमार की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही रमेश पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने बेगूसराय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात में महिला के पति टुनटुन कुमार ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया। इसके बाद उसने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गांव के ही एक बगीचे में छिपा दिया।
कटिहार में पासवान के परिजनों ने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने इसकी सूचना अन्य जिलों को भी दे दी। पुलिस को जब कुछ प्रमाण मिले तो इसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस को दी गई।
मटिहानी के थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि पुलिस ने जांच की तो गुरुवार की देर रात टुनटुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ के दौरान सबकुछ बता दिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बगीचे से शुक्रवार को रमेश पासवान का शव बरामद कर लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





