भारत

तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Feb 2022 9:10 PM IST
तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: गोविंदपुरी इलाके में सिर्फ तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. 30 साल के युवक बृजेश की हत्या के मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम सनी उर्फ पीढ़ी और सूरज है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार शाम इन्होंने बृजेश नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, इनके बीच विवाद ब्लूटूथ स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुनने पर शुरू हुआ था. मृतक बृजेश पेशे से ड्राइवर था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार शाम उन्हें गोविंदपुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पीड़ित को कुछ लोग अस्पताल लेकर जा चुके थे. पीड़ित बृजेश की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बृजेश अपने एक दोस्त जोसिम के साथ सड़क पर खड़ा होकर तेज आवाज में ब्लूटूथ स्पीकर पर गाने सुन रहा था. तभी वहां से गुजर रहे सनी और सूरज का इनसे तेज आवाज में स्पीकर बजाने को लेकर झगड़ा हो गया .
पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान दोनों आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और फिर जोसिम और बृजेश पर हमला कर दिया. हमले के दौरान चाकू बृजेश के सीने पर लगा जिसके बाद वह वहीं सड़क पर गिर गया.
इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाईं और दोनों आरोपियों को गोविंदपुरी इलाके से ही धर दबोचा. लेकिन जिस तरीके से महज स्पीकर तेज आवाज पर बजाने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई, उससे लोग दहशत में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story