भारत

मामूली विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Sept 2025 5:47 PM IST
मामूली विवाद में युवक की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
दो पक्षों में विवाद हो गया.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोतीलाल ने पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन मजदूरी का काम करता था। रविवार देर रात वह व्रत के लिए पूजा सामग्री और अन्य सामान लेने दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान पर बैठे लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने विवाद शांत कराया।
विवाद शांत होने के कुछ देर बाद, देर रात जब पवन घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी मोतीलाल वहां पहुंचा और शराब के नशे में पवन को मार डाला। हत्या की जानकारी मिलते ही पवन के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद शांत होने के बाद दोनों अपने घर चले गए थे। आरोपी मोतीलाल ने रात में ईंट मारकर पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पास लगे सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना रिकॉर्ड है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी विवाद की बात सामने आ रही है, उसकी जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतीलाल शराब के नशे में था और पवन से उसकी ही दुकान से सामान खरीदने के लिए कह रहा था। जब पवन ने सामान लेने से मना कर दिया तो वह लड़ाई करने लगा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story