भारत
बाप रे! एसिड से जलाकर युवक की हत्या, इस हालत में पड़ा था शव
jantaserishta.com
24 Aug 2025 10:02 AM IST

x
फैली सनसनी.
बोकारो: बोकारो जिले के नावाडीह थाना इलाके के बाराडीह गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 17 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका अधजला शव गांव से सटे जंगल में बरामद हुआ है. शव पर एसिड से जलाए जाने के निशान हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, सूरज महतो नाम का छात्र बुधवार की शाम से लापता हो गया था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. इसके बाद गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल की झाड़ियों में एक अधजला शव देखा. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूरज महतो के रूप में की. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो डीएसपी बशिष्ट नारायण सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी और पेंक थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल से सबूतों को जुटाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सूरज के मोबाइल को भी बरामद कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है.
हालांकि अब तक हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए.
पुलिस ने छात्र के परिजनों से पूछताछ की है. फिलहाल पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. ऑफ कैमरा डीएसपी बशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है. तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





