भारत
OMG! शादीशुदा प्रेमिका के घर में छिपा बैठा था युवक, उसके बाद...
jantaserishta.com
7 Dec 2025 10:50 AM IST

x
वीडियो सामने आया.
अयोध्या: अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी की आखिरकार पूरे गांव की मौजूदगी में शादी करा दी गई. इस अनोखे फैसले में न सिर्फ प्रेमिका के पति बल्कि उसके ससुर ने भी खुशी-खुशी अपनी सहमति दी.
मिली जानकारी के अनुसार गांव का निवासी आलीम पुत्र मुनीर देर रात अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. गांव वालों ने उसे चोर समझ लिया. हालांकि वह ग्रामीणों को चकमा देकर प्रेमिका के घर पहुंच गया. जिसके बाद महिला ने प्रेमी आलीम को बेड के अंदर छिपा लिया. लेकिन जब घरवालों और ग्रामीणों को शक हुआ तो बेड खुलवाया गया, जहां से आलीम बाहर निकला. इसके बाद पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया.
घटना की शिकायत महिला के ससुर द्वारा पूराकलंदर थाने में दी गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया. थाने में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई. महिला का पति विदेश में रहता है. जिसके बाद उसने फोन पर अपनी पत्नी और प्रेमी की शादी के लिए रजामंदी दी और दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं भी दी. वहीं, ससुर ने भी बहू के प्रेमी से विवाह पर खुशी जाहिर करते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित अपील पुलिस को सौंपी.
इसके बाद गांव की मौजूदगी में प्रेमी आलीम और महिला का विवाह संपन्न कराया गया. इस अनोखी सहमति-शादी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग इसे आपसी समझदारी का एक दुर्लभ उदाहरण मान रहे हैं. यह पूरा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है, जो इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





