
x
जानें पूरा मामला.
झांसी: यूपी में झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ एक युवक घायलावस्था में पड़ा हुआ मिला. वह एक ही रट लगाए हुए था कि उसकी लैला को बुलवा दो, वह उसके बिना नहीं जी पायेगा. वह उसकी पत्नी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया. जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
दरअसल, झांसी के मोंठ रेलवे स्टेशन पर एक युवक को घायलावस्था में पड़ा हुआ देखा गया और वह हंगामा कर रहा था. उसके गले और सिर से भी खून बह रहा था. जानकारी होते ही मोंठ रेलवे स्टेशन प्रबंधक एएन तिवारी, मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और उक्त युवक से जानकारी ली.
पूछताछ में उक्त युवक ने अपना नाम विष्णु उर्फ मजनू निवासी औरेया बताया. उसका कहना था कि उसकी पत्नी उसकी लैला है. उसे एक युवक अपने साथ ले गया है. लैला उसकी जान है, वह उसके बिना नहीं जी पायेगा. स्टेशन प्रबंधक एएन तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है.
जिसके बाद तुरंत उसे प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस 108 और 112 पुलिस को कॉल किया गया. सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस आ गई और उसे मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए. वह शराब के नशे में लग रहा था. इससे पहले आरपीएफ ने उसे बाहर भी कर दिया था. इसके बाद वह दोबारा आ गया. उसके गले से खून बह रहा था. वह गाली गलौज करते हुए कह रहा था कि उसकी लैला कहां है?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





