
x
पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे
Chaibasa चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बालू तस्करी का विरोध करने पर दीपक प्रधान नामक एक युवक की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी शुक्रवार को इलाके में फैली तो लोग सड़क पर उतर आए। यह घटना जैतगढ़ ओपी क्षेत्र के मुंडाई गांव की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और बालू माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि मुंडाई और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध बालू खनन और ढुलाई का धंधा बेखौफ चल रहा है, लेकिन पुलिस और खनन विभाग की चुप्पी ने बालू माफिया के हौसले बुलंद कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दीपक प्रधान इस अवैध कारोबार का विरोध करता था और इसी कारण उसे निशाना बनाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दीपक प्रधान अवैध खनन के विरोध में सक्रिय था।
गाड़ी रोकने के दौरान हादसा हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर ग्रामीण इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में हर रात बालू की अवैध ढुलाई होती है। दर्जनों ट्रैक्टर नदी घाटों से रेत निकालते हैं और पुलिस व खनन विभाग की मौजूदगी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई और अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Tagsचाईबासा हत्यापश्चिमी सिंहभूमबालू माफियादीपक प्रधानअवैध खननरेत तस्करीट्रैक्टर कुचलकर हत्याग्रामीण प्रदर्शनपुलिस जांचझारखंड खबरअविनाश कुमारजैतगढ़ ओपीचाईबासा आंदोलनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi ne
Next Story





