भारत

घर में सो रहे थे, घर से करीब 200 मीटर दूर ले गए, और फिर...

jantaserishta.com
29 April 2026 12:00 PM IST
घर में सो रहे थे, घर से करीब 200 मीटर दूर ले गए, और फिर...
x
फैली सनसनी.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। राजमुनि जैसे ही घर से बाहर निकले, आरोपी उन्हें करीब 200 मीटर दूर ले गए और सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजमुनि पाठक का इलाके में ही किसी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई शादी समारोह होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक थी, जिसकी वजह से वे घर से बुलाने वाले लोगों की पहचान नहीं कर सके।
घटना की सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है। घटना के बाद से कर्मा गांव में मातम और तनाव का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story