भारत

OMG! युवक को सांप ने काटा, वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
22 Sept 2025 11:20 AM IST
OMG! युवक को सांप ने काटा, वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ा भारी
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक को सांप ने काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि सांप युवक के गर्दन में लिपटा था और वह वीडियो बना रहा था. मृतक की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है.
एक एजेंसी के मुताबिक मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने सोमवार को बताया कि भोपा इलाके में वीडियो रिकॉर्ड करते समय एक 24 वर्षीय व्यक्ति की गर्दन में लिपटे सांप के काटने से मौत हो गई. भोपा के एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है. मोहित ने रविवार शाम मोरना गांव में एक पड़ोसी के घर से सांप पकड़ा था.
सांप उसके गर्दन से लपटा था और वह वीडियो बना रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है.
स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित के गले में सांप को दिखाते हुए घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. फिलहाल सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null