सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ युवक, सीएम ने दी मदद, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ में अपना काफिला रुकवाकर हादसे के एक पीड़ित की मदद की. एक बाइक सवार फिसल जाने की वजह से घायल हो गया था. उसी वक्त सीएम चन्ना का काफिला सेक्टर 36 से गुजर रहा था. चन्नी ने काफिला रुकवाकर युवक की मदद की. उन्होंने अपनी एंबुलेंस भी घायल युवक की मदद के लिए लगवा दी. CM ने खुद युवक को अपने हाथ से सहारा देकर खड़ा किया और हाल चाल पूछा. सब कुछ सही देख कर ही सीएम चन्नी अपनी गाड़ी में वापस गए. इस समय पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर चन्नी चर्चा में हैं. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है. देखें ये वीडियो.
CM @CHARANJITCHANNI ने आज चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की अपनी गाड़ी से उतर कर मदद की. कुछ दिन पहले @sherryontopp भी ऐसा करते नजर आए थे. pic.twitter.com/g2g5grTfF8
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) January 10, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





